गाज़ियाबाद, जनवरी 3 -- गाजियाबाद, संवाददाता। चिरंजीव विहार स्थित चांसलर क्लब में चल रही श्रीमद भागवत कथा में शनिवार को मनोहर झांकियां प्रस्तुत की गई। इसके साथ श्रीकृष्ण के जन्म नंदोत्सव का वर्णन किया गया। कथा व्यास आचार्य योगेश शर्मा ने भजनों के साथ कथा सुनाई। भगवान कृष्ण के पालक पिता मथुरा के राजा कंस के नजराना लेकर जाते हैं और पूरे नंद गांव में महोत्सव का आयोजन किया जाता है। गीत संगीत से पूरा माहौल कृष्णमय रहा। झांकियों के साथ सभी श्रद्धालु भी झूमते नजर आए। आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ कथा को विराम दिया गया। इस अवसर पर पार्षद मनोज त्यागी, राजकुमार गुप्ता, महारुद्र गुप्ता, डॉ. जयप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.