अमरोहा, मई 22 -- नौगावां सादात। क्षेत्र के गांव खेड़का में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन गुरुवार को शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनाया गया। सुंदर झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोहा। बैंड-बाजे के साथ शिव बारात निकाली गई। भजनों पर श्रद्धालु खूब थिरके। कथा व्यास यश कृष्ण आचार्य ने कहा कि भक्ति में ही शक्ति है। भागवत कथा के श्रवण मात्र से राग, द्वेष समाप्त होकर नैया भव सागर के पार उतर जाती है। इस दौरान महिपाल, रवि खेड़का, होरी, राकेश, छत्रपाल शर्मा, श्योनाथ यादव, रामपाल, कविता देवी, अजय पाल सिंह, किरन यादव, सुशीला देवी, गजेंद्र दीवान, तिलकचंद ,कांता देवी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिव विवाह में भक्तों ने लिया आनंद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...