मेरठ, मार्च 12 -- राधा माधव जन कल्याण समिति की ओर से गांधी आश्रम चौराहा श्री राम मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथा व्यास कृष्ण दास प्रभु ने भगवान के विभिन्न अवतारों की महिमा सुनाई। वामन अवतार का वर्णन करते हुए बताया कि राजा बलि के अश्वमेध यज्ञ के दौरान भगवान ने वामन रूप में यज्ञ मंडप में प्रवेश किया। भगवान के आगमन से राजा बलि अत्यंत प्रसन्न हुए और उन्होंने भगवान के चरण कमलों का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। भगवान वामन ने राजा बलि से तीन पग भूमि का दान मांगा। इसके बाद भगवान कृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान ने देवकी के गर्भ से जन्म लिया। जब भगवान प्रकट हुए तो उनके चार हाथों में शंख, चक्र, गदा और कमल सुशोभित थे। वसुदेव और देवकी ने उन्हें परम पुरुष परमात्मा मानकर उनकी स्तुति की। गोविंद दास, ईश्वर पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.