नोएडा, अप्रैल 8 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सेक्टर-45 स्थित सदरपुर खजूर कॉलोनी के शिव मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को कथावाचक देवशरण शास्त्री ने राजा परीक्षित का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि श्राप मिलने के बाद राजा परीक्षित को श्रीमद्भागवत कथा श्रवण का महत्व बताया गया, जिससे पापों का नाश और मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा में सुरेश गुप्ता और अर्चना गुप्ता सहित कॉलोनी के लोगों ने आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...