कथा में रही श्री कृष्ण के जन्म की धूम
मुरादाबाद, मई 9 -- कांशीराम नगर न्यू बैंक कालोनी ट्रिपल स्टोरी स्थित पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास कृष्णकांत स्वामी ने पूजन के बाद कथा आरंभ की। उन्होंने श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद भजन के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग सुनाया तो सभी झूमने लगे। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में प्रमोद शर्मा, कृष्ण गोपाल, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रताप सिंह, सुनीता गुप्ता, प्रदीप शर्मा, रीता सिंह, अनीता राघव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.