अलीगढ़, मई 1 -- अलीगढ़। दीनदयाल चिकित्सालय परिसर समिति द्वारा आयोजित गौरीशंकर मंदिर पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा में वृंदावन से पधारे हुए आनंद भाई ने श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस में भक्ति महारानी की महिमा बताते हुए कहा कि भगवान की मधुर कथा जहां होती है, वहां पर महारानी स्वयं प्रकट हो जाती है। भक्तों को भगवान् का स्वरूप प्रदान करने वाली हो भगवद् स्वरूप बनाने वाली हो। अतः नित्य-निरन्तर विष्णुभक्तों के हृदय में ही निवास करो। समिति के पदाधिकारी ने कथा श्रवण पान करने के लिए सभी से आग्रह किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...