कथा में पूतना वध व गोवर्धन लीला का वर्णन
इटावा औरैया, जून 16 -- भरथना। क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारीपुर स्थित शिवब्रह्मकेश्वर धाम, गोविंद शुक्लागंज में चल रहे श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ एवं देवमूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में देवमूर्ति शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शिव दरबार, हनुमान, मां दुर्गा, शनि महाराज, परशुराम की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र रहीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में सहभागिता की। व्यास पं. उमादत्त द्विवेदी ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए पूतना वध, गोवर्धन लीला प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने पूतना का उद्धार कर अधर्म के अंत का संदेश दिया, जबकि गोवर्धन लीला के माध्यम से इंद्र के अहंकार का नाश कर भक्तों की रक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.