कानपुर, दिसम्बर 7 -- रूरा। क्षेत्र के इन्दुरूख गांव में शुभ सरोवर धाम मंदिर प्रांगण में चल रहे सात दिवसीय पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा एवं राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास ने कथा में ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। रविवार को कथा के तीसरे दिन कथाव्यास श्री हरिनारायण जी महाराज ने भागवत कथा सुनाते हुए कथा में ध्रुव व प्रहलाद चरित्र का वर्णन किया। कहाकि जीव जब सुनीति की उपेक्षा कर अपनी रुचि के अनुरूप आचरण करता है, तो वह धर्म व न्याय के मार्ग से भटक जाता है। बालक को उसकी मां ही सन्मार्ग पर चलने का धर्म प्रशस्त करती है। कहाकि राजा उत्तनपाद ने अपनी रंज सुरुचि के कहने पर बालक ध्रुव का जब तिरस्कार किया तो मां सुनीति ने अपने पुत्र को ब्रह्म की शरण में जाने की राह दिखाई। उस पर चलकर बालक ध्रुव ने भगवान का साक्षात्कार करने के साथ ह...