कथा में जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, साथी गंभीर
शाहजहांपुर, जून 13 -- मिर्जापुर। बदायूं-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर थरिया गांव के पास गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कलान थाना क्षेत्र के बिचोला गांव निवासी आदेश कुमार (24) अपने दोस्त विजय के साथ फर्रुखाबाद जिले के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गुढ़ेरा गांव में आयोजित कथा कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। रात करीब 11 बजे थरिया गांव के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि आदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। वहीं शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और अविवाहित था। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.