कथा में छोटी-छोटी गईया, छोटे-छोटे ग्वाल पर झूमे भक्त
अलीगढ़, मई 14 -- अलीगढ़। मानिक चौक में शनि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बाल व्यास दीदी वृंदा किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान पूतना वध, मिट्टी खाने पर मैया यशोदा को मुख में ब्रह्मांड दर्शन, माखन चोरी, उखल बंधन, गोवर्धन पूजा एवं छप्पन भोग की झांकियों का सुंदर वर्णन किया गया। व्यास दीदी ने बताया कि कंस ने भगवान कृष्ण का वध कराने के लिए राक्षसी पूतना को भेजा था, लेकिन बाल कृष्ण ने उसका संहार कर उसका भी कल्याण कर दिया। कथा में कृष्ण के गौरज स्नान, घुटनों के बल चलकर माखन चुराने, मटकी फोड़ने और ग्वाल बालों को माखन खिलाने की लीलाओं का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कथा के दौरान "छोटी-छोटी गईया, छो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.