मुरादाबाद, जून 12 -- मानसरोवर कॉलोनी स्थित कैलाश मानसरोवर शिव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्म की धूम रही। श्रद्धालुओं ने नृत्य कर जश्न मनाया। कथा व्यास गिरिजा भूषण मिश्र ने कथा का आरंभ श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के प्रसंग से किया। उन्होंने जैसे ही श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग आरंभ किया। हर ओर से जयकारे गूंजने लगे। मुख्य यजमान मनोज मिगलानी एवं सुमन मिगलानी रही। संचालन एमपी सिंह ने किया। खैराती लाल मल्होत्रा, कैलाश मल्होत्रा, अजय सिंह, संध्या मिश्रा, उर्मिला सिंह, निशी सिंह, सुधीर सेठ, कृति सेठ, कुसुम यादव, किरण, संगीता आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...