मेरठ, जून 4 -- बाबा औघड़नाथ मंदिर में नमामि राधे ट्रस्ट के तत्वावधान में हो रही श्री राधे पुराण कथा में गुरुवार को कथावाचक ने प्रेम और समर्पण का संदेश दिया। कथावाचक गोपाल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि संसार का सबसे बुद्धिमान व्यक्ति वही है, जो भगवत प्राप्ति का मार्ग खोज लेता है। कहा कि भगवान बुद्धि, तर्क और चर्चा से नहीं, बल्कि भाव और आत्मानुभव से प्राप्त होते हैं। कहा कि मानव की इच्छाएं कभी समाप्त नहीं होतीं, इसलिए जीवन में संतोष और ईश्वर प्रेम का महत्व समझना आवश्यक है। कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक बार भी राधे पुराण का अध्ययन कर लेता है, तो उसका जीवन पहले जैसा नहीं रहता और वह प्रेममय हो जाता है। विवेक बाजपेयी, कुलभूषण, आयुष, ऋतिक, ओम अर्णव, करुणा, मंशा, विपिन अग्रवाल, अनिल शर्मा, संजय बाजपेयी, मुक्त जैन, संगीता पंडित मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...