गोपालगंज, मई 7 -- गोपालगंज।नगर थाना क्षेत्र के शहबजवा गांव में बुधवार की रात कथा मटकोर में हुए विवाद के बाद कुछ युवकों ने फायरिंग की। इस बीच एक युवक के पेट में गोली लग गई। जिससे युवक बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि शहबजवा गांव निवासी मोहम्मद आलम के 27 वर्षीय पुत्र साजिद हुसैन अपने घर के पास एक कथा मटकोर में खाना खाने के लिए गया था। यहां कटा मटकोर के दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ युवकों ने उनपर फायरिंग कर दी। इस बीच उनके पेट में गोली लग गई। फायरिंग की आवास सुनकर आसपास के लोग चौंक गए। वहीं, घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।...