सहारनपुर, सितम्बर 19 -- दिल्ली रोड स्थित साउथ सिटी में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चतुर्थ दिवस पर आध्यात्मिक वातावरण भावविभोर कर गया। साध्वी पद्महस्ता भारती ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल-लीलाओं व ब्रज की होली महोत्सव परंपरा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु की प्रत्येक लीला में गूढ़ आध्यात्मिक रहस्य छिपा होता है, जिसे केवल पूर्ण सतगुरु की कृपा से ही समझा जा सकता है। कथा में उन्होंने माखन चोरी की लीला को आत्मा की सारभूत प्रवृत्ति से जोड़ा और बताया कि सृष्टि का सार परमतत्व है। कथा के दौरान पुष्पवर्षा से संपूर्ण पंडाल भक्तिमय देखने को मिला। इस दौरान इस विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आशुतोष, विधायक रामपुर देवेन्द्र निम तथा महानगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा आरती शर्मा आदि रहे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.