अलीगढ़, फरवरी 23 -- लोधा, संवाददाता। विकास खंड के गांव धौर्रा पालन में रविवार को श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह के समय बड़ी संख्या में महिलाएं व श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए गांव के पथवारी मंदिर के समीप स्थित कथा पंडाल तक पहुंचे। कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों के श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा के समापन के बाद कथा व्यास महेशचंद्र जी महाराज ने प्रथम दिन की कथा का प्रवचन किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भागवत कथा केवल ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने वाला दिव्य ज्ञान है। कथा के प्रथम दिन उन्होंने भक्ति, सत्संग और मानव जीवन की सार्थकता पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है और इसका उद्देश्य ईश्वर भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.