उन्नाव, फरवरी 13 -- मोहान। दरिहट गांव स्थित मुंडा बाबा मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक रवि शंकर मिश्र ने भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए धर्म, सेवा और आत्मचिंतन का संदेश दिया। महाराज ने कहा कि कलयुग में प्रत्येक हिंदू को गौ सेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय के रोम-रोम में समस्त देवी-देवताओं का वास होता है और जहां गाय का निवास होता है, वहीं गोविंद का निवास माना जाता है। कथा के दौरान उन्होंने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए स्वयं को बदलने पर बल दिया। इस मौके पर अरुणेश द्विवेदी, मोहित दीक्षित, विपिन द्विवेदी, नितिन रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.