प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 6 -- रानीगंज तहसील क्षेत्र के जामताली बाजार निवासी राकेश चंद्र मोदनवाल के आवास पर आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गाजे बाजे डीजे के साथ कमलेश्वर नाथ धाम रामघाट जामताली से सई नदी का पवित्र जल कलश में लेकर कथा स्थल जामताली बाजार पहुंची। कथावाचक सत्यव्रत शुक्ल रामजी महाराज ने सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ किया। पहले दिन भागवत महात्म की मनोहारी कथा सुनाई। इस अवसर पर राकेश चंद्र,सुनील, विजय लक्ष्मी, वेदांत राघव, मनीष, सतीश, चंदन, विनय, रामू, दिलीप सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.