जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- जुगसलाई स्थित श्री राजस्थान शिवमंदिर के शताब्दी वर्ष समारोह के अवसर पर शिवमंदिर में चल रही नानी बाई रो मायरो कथा के चौथे दिन कथा वाचक पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री खाचरियावास ने भक्त नरसी मेहता और बेटी नानी बाई के बीच नानी बाई के ससुराल में हुए मार्मिक वार्तालाप को सुनाया। सोमवार को व्यासपीठ से बाल विवाह रोकने के लिए ओर गर्भ में ही कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील की गई। गौरक्षा के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के रूप में पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री ने पौधरोपण किया गया। कथा के दौरान नरसी भगत और संतों के द्वारा नगर भ्रमण करने की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। जीवन में संस्कारों का महत्व बताते हुए सभी से अपने जीवन को संस्कार युक्त बनाने की अपील की गई। 30 दिसंबर को आयोजन के विश्राम दिवस पर विशेष रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.