हापुड़, अप्रैल 12 -- शिवाजी नगर क्षेत्र में धार्मिक कथा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथा के दौरान चित्रकूट प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया गया, जिसमें भरत के त्याग, प्रेम और समर्पण की महिमा का उल्लेख किया गया। कथावाचक ने बताया कि जब भरत श्री राम को मनाने चित्रकूट पहुंचे, तब श्री राम ने स्वयं भरत के आदर्श और भाईचारे की भावना की सराहना की। इस प्रसंग को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। कार्यक्रम में नवीन कुमार स्वर्णकार, रामकुमार वर्मा, रामकेश सिंह तोमर, सुधीर गोयल, अजय गोयल, वीर सैन बंसल, राजेन्द्र मित्तल, जगदीश शर्मा, रामनिवास शर्मा, परमात्मा शरण, राजवीर सिंह, पवन सिंघल, सीताराम, हरि कुमार और गोपाल कृष्ण अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.