उन्नाव, अप्रैल 11 -- सोहरामऊ। क्षेत्र में कथा कहने आए एक युवक के साथ मारपीट का मामले पर अब सियासत शुरू हो गई है। सपाइयों ने मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक सप्ताह पहले अवधेश चंद्र लोधी कथा करने आए थे। उनका आरोप है कि गांव के ही अनूप पाण्डेय और मनीष पाण्डेय उन्हें दो दिन पहले बहला-फुसलाकर लखनऊ ले गए, जहां मारपीट की गई। घटना की जानकारी सामने आते ही सोहरामऊ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। इस बीच, मामला अब सियासी रंग भी लेता नजर आ रहा है। शनिवार को सपाई थाना पहुंचे। बोले, यह सिर्फ मारपीट का मामला नहीं है। इसमें सामाजिक उत्पीड़न का पहलू भी जुड़ा हो सकता है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.