देहरादून, जून 8 -- हरिद्वार। कथाव्यास संजय कृष्ण भैया के अस्थि विसर्जन संस्कार को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके बयान पर तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी आपत्ति जताई है। वायरल वीडियो में संजय कृष्ण भैया यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए नहीं, बल्कि चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने दावा किया कि हरिद्वार में केवल एक घाट पर अस्थि विसर्जन होता है, जहां गंगा में लोहे का जाल लगाया गया है। उनके अनुसार कुछ समय बाद एकत्रित अस्थियों को निकालकर देहरादून की किसी कप प्लेट बनाने वाली फैक्ट्री में बेच दिया जाता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह परंपरा न तो हरिद्वार में है और न ही गया में।श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने संजय कृष्ण भैया के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह ...