उन्नाव, अप्रैल 13 -- सोहरामऊ, संवाददाता। रसूलपुर गांव में भागवत कथा करने गए कथा वाचक के साथ मारपीट मामले में दो नामजद के ऊपर केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है, जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।अजगैन कोतवाली के कुंजपुर गांव निवासी कथावाचक अवधेश कुमार लोधी रसूलपुर गांव में कथा सुनाने आए थे। कथा 30 मार्च से छह अप्रैल तक चली थी। इसके लिए 30 हजार रुपये की रकम तय हुई थी। कथा के अंतिम दिन जब दक्षिणा मांगी तो अनूपादास द्विवेदी और मनीष पांडेय ने कहा कि आश्रम चलकर रुपये देंगे। कथावाचक का आरोप है कि रुपये देने के बहाने दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ उन्हें कार में बैठाया। पुलिस ने बताया कि इन दोनों युवकों पर केस दर्ज करते हुए कार्रवाई की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.