रुद्रपुर, मार्च 22 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। कथावाचक रामचन्द्र राय पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने रविवार को चौकी इंचार्ज ललित चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य के नेतृत्व में क्षेत्र के लोग चौकी इंचार्ज ललित चौधरी से मिलकर हमले का खुलासा नहीं होने पर रोष जताया। कहा कि छह जनवरी को बंगाली कल्याण समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष व कथावाचक रामचन्द्र राय निवासी बैकुण्ठपुर एक पर अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। कथावाचक रामचन्द्र राय ने पुलिस को बताया था कि उन पर जानलेवा हमला किया था। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि दो माह बाद भी घटना का खुलासा नहीं हुआ है। चेतावनी दी कि जल्द खुलासा नहीं होने पर चौकी पर धरना-प्रदर्शन को मजबूर होंगे। उन्होंने खुलासा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.