रुद्रपुर, जनवरी 7 -- रुद्रपुर। कथावाचक रामचन्द्र पर हमले प्रकरण में हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कांग्रेसी बुधवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने एसएसपी मणिकांत मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को गदरपुर के पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन के नेतृत्व में कांग्रेसी एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बंगाली कल्याण समिति शक्तिफार्म के नगर अध्यक्ष एवं रामचन्द्र राय मंगलवार की शाम हुए हमले को शर्मनाक बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की। यहां प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस ममता हाल्दार, बंगाली कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप अधिकारी, कांग्रेस आईटी विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर कुमार और संजय आईस, बंगाली कल्याण समिति प्रदेश महासचिव नारायण हाल्दार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...