बाराबंकी, मार्च 29 -- मसौली। ग्राम न्योला चौराहा स्थित निहारिका पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित श्रीराम कथा के चौथे दिन कथा व्यास महेंद्र मृदुल व कुलदीप मृदुलांश ने भगवान श्रीराम और माता जानकी के दिव्य विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा व्यास महेंद्र मृदुल ने बताया कि राजा जनक ने अपनी पुत्री सीता (जानकी) का विवाह श्रीराम से संपन्न कराया। साथ ही अपने भाई कुशध्वज की पुत्रियों मांडवी का विवाह भरत से श्रुतिकीर्ति का विवाह शत्रुघ्न से तथा उर्मिला का विवाह लक्ष्मण से कराया गया। इस अवसर पर कथा आयोजक डॉ. राघवेन्द्र वर्मा, संतोष कुमारी, आशीष वर्मा, राम प्रताप, महाराज, अमरीश, अमर वर्मा, दिव्य सिंह, विद्या प्रसाद, वीनम देवी, नंदनी, अमृता देवी, नमृता देवी सहित अनेक महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...