मथुरा, दिसम्बर 23 -- कथावाचक अनिल कुमार तिवारी उर्फ अनिरुद्धाचार्य का पुतला दहन करने और उनके खिलाफ मुकदमा दायर होने की झूठी सूचना सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और उनकी सहयोगी मथुरा निवासी गुंजन शर्मा को कथावचक ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के माध्यम से लीगल नोटिस भेजकर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। विदित हो कि महिलाओं को लेकर कथावचक अनिरुद्धाचार्य ने अश्लील टिप्पणी की थी, जिसके विरोध में मीरा राठौर ने कथावचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए अदालत में परिवाद दाखिल किया था। अदालत ने स्वीकार कर लिया। कथावचक ने उच्च न्यायालय के अधिवक्ता गौतम कुमार मिश्रा के माध्यम से आगरा निवासी मीरा राठौर व मथुरा निवासी गुंजन शर्मा को लीगल नोटिस भेज कर सोशल मीडिया पर दिए गए बयान और सामग्री 15 दिन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.