कथावाचक ने पत्नी की गोली मार की हत्या, फरार पति को खोजने में लगी यूपी पुलिस
संवाददाता, सितम्बर 5 -- यूपी में हरदोई के शाहाबाद के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद में कथावाचक पति की गोली से घायल महिला की शुक्रवार को लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति अभी फरार चल रहा है। कथावाचक पति की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें लगाई गई हैं। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मिश्रीपुर निवासी किसान दुर्गा प्रसाद का गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पत्नी दुर्गावती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद ने घर में रखी लाइसेंसी रायफल से पत्नी पर गोली चला दी। गोली पेट में लगने से दुर्गावती लहूलुहान होकर गंभीर घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घटना के बाद गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो घर में चीख-पुकार मच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.