बोकारो, अप्रैल 20 -- कथारा। सीसीएल कथारा वाशरी से हटाए गए प्लांट क्लीनिंग में लगे प्राइवेट मजदूरों ने रविवार को पुराने कांटा घर के समीप बैठक कर प्रबंधन के खिलाफ निर्णायक आंदोलन छेड़ने की घोषणा की। जुटे मजदूरों ने अपनी वर्षों पुरानी मांगों की अनदेखी पर गहरा आक्रोश जताया। नेतृत्व कर रहे मुर्शीद आलम ने कहा कि अब प्रबंधन की मंशा पूरी तरह उजागर हो चुकी है। मजदूरों की रोजी-रोटी और भविष्य को लेकर कंपनी पूरी तरह उदासीन है। आरोप लगाया कि करीब एक दशक से मजदूर लगातार पत्राचार और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए रोजगार बहाली की मांग कर रहे हैं लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया गया। बताया कि कई बार यह भरोसा दिलाया गया कि पूर्व क्लीनिंग मजदूरों को दोबारा काम पर रखा जाएगा लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके चलते मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का संकट ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.