बोकारो, अप्रैल 17 -- कथारा, प्रतिनिधि। स्टॉफ रीक्रिएशन क्लब कथारा में बंगाली नववर्ष 'पोइला वैशाख' का आयोजन परंपरागत उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी कथारा बंग समाज ने सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए नववर्ष का स्वागत भव्य तरीके से किया। मुख्य अतिथि सीसीएल जारंगडीह कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी प्रबीर कुमार सेन गुप्ता अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित हुए। संबोधन में बंग समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण के प्रयासों की सराहना की। प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी आकर्षक बना दिया। संगीत प्रस्तुति में सरबरी चक्रवर्ती, उत्सा घोष, सोनाली मिश्रा, पुतुल चौधरी और अमृता बसाक ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। यह भी पढ़ें- 'एसो हे बैयशाख ऐसे' पर झूमे जमालपुर बंगाली समुदाय के लोग बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.