कथा, सत्संग मानव जीवन के कल्याण का माध्यम
बदायूं, फरवरी 18 -- बदायूं। शहर के श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में छटे दिन कथा व्यास आचार्य श्याम मिलन शास्त्री ने कहा श्रीमद्भागवत पुराण साक्षात रूप से भगवान की प्रत्यक्ष कृपा है। निष्काम भाव से जो भक्त इसका श्रवण करते हैं उनका उद्धार हो जाता है। कथा वाचक ने कहा कि कथा, सत्संग मानव जीवन के कल्याण का माध्यम हैं, यदि प्रारंभ जीव का अच्छा हो जाता है तो उसका आगे भविष्य भी सुधर जाता है। जीवन में जब कई जन्मों के पुण्य एकत्र हो जाते हैं तब भगवान की कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा में भक्तों ने भगवान के विवाहोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया। वैवाहिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। मुख्य यजमान अर्जुन लाल गुप्ता ने वेदियों का पूजन और व्यासपीठ का सम्मान किया। पंडित आचार्य कृष्णकांत शास्त्री, उपाचार्य उदित शर्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.