कथक संरचनाओं से करेंगे नमन
लखनऊ, अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी ओर से दो दिवसीय नमन कार्यक्रम का आयोजन 31 अगस्त और एक सितम्बर को होगा। सुविख्यात कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की स्मृति में संत गाडगे जी महराज प्रेक्षागृह में होने वाले नमन कार्यक्रम में पहले दिन सोमवार को कथक केन्द्र की प्रस्तुति से समारोह का आागाज होगा। पहले दिन लखनऊ, पुणे, प्रयागराज और अहमदबाद के कलाकार अपने कथक नृत्य से परिचित कराएंगे। जिसमें लखनऊ की देविका एस मंगलामुखी, पुणे से आभा औटी, प्रयागराज से उर्मिला शर्मा और अहमदबाद से मौलिक शाह की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। इसी क्रम में एक सितम्बर को कथक केन्द्र की प्रस्तुति के साथ ही लखनऊ की डा. रुचि खरे, मेरठ से प्रो. भावना ग्रोवर, इंदौर से डा. सुचित्रा हरमलकर एवं पुणे से डा. नंदकिशोर कपोते की प्रस्तुति खास होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.