कथक व लोकगीत कार्यशाला का रंगारंग समापन, कलाकारों ने बिखेरा सांस्कृतिक रंग
गोरखपुर, जून 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज एवं दर्पण गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय कथक नृत्य एवं लोकगीत कार्यशाला का समापन शनिवार को मेवालाल गुरुकुल विद्यालय परिसर में कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कलाकारों ने विदाई गीत, खेमटा सहित विभिन्न लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके बाद कथक नृत्य में शिव आराधना, पद संचालन एवं भाव नृत्य ने दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। मुख्य अतिथि समाजसेवी सुधा मोदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन युवाओं में नवसृजन और जीवन में जीवंतता का संचार करते हैं। कार्यक्रम से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी स्मृतियां साझा करते हुए गीत भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर दर्पण के अध्यक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.