लखनऊ, मार्च 28 -- भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एल्युमिनाई एसोसिएशन की ओर से कथक संध्या सजी। विश्वविद्यालय के कलामण्डपम प्रेक्षागृह में हुई सांस्कृतिक संध्या में एकल और सामूहिक कथक नृत्य देखने को मिला। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालयय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह थीं। कथक संध्या में राघवेंद्र प्रताप सिंह ने एकल कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। राघवेन्द्र ने सबसे पहले तीन ताल में राम भजन की प्रस्तुति दी। इसमें उपज,थाट,आमद,तिहाई, टुकड़े, प्रमेलु, परने, गत आदि सम्मिलित रहे। समापन शिव भजन पर मनोरम नृत्य के साथ हुआ। इसके बाद सामूहिक कथक नृत्य में होली देखने को मिली। जिसमें चित्रांगदा मिश्रा, सुरभि निगम, तनुश्री, अरिंदम सिंह और मोहित गौतम ने आज माई मोहन खेरें होरी पर आकर्षक नृत्य संरचनाएं मंच पर दर्शाया। गायन पर जौहर पाल, तबला पर नितीश सिंह औ...