कथक नृत्य की मूल तकनीक का दिया प्रशिक्षण
पीलीभीत, मई 23 -- पीलीभीत। गोस्वामीज मॉम्स प्राइड स्कूल में संस्कृति विभाग की ओर से दस दिवसीय कथक कार्यशाला का शुभारंभ हो गया। स्वर्ण पदक प्राप्त मितुल शर्मा ने भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक महत्व के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में पहले दिन कुल सौ विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रधानाचार्या जया घोष ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। चेयरपर्सन सोनिया गोस्वामी, प्रबंधक निशांत गोस्वामी ने भी विचार रखे। संचालन शिक्षिका सुधांशी, स्वप्निल, विष्णुप्रिया, प्रियांशी, प्रिंसी, राधिका ने किया। यह भी पढ़ें- हॉली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.