कथक नृत्य की बारीकियां सीख भारतीय संस्कृति से रूबरू हुई छात्राएं
उरई, जून 10 -- उरई। संवाददाता उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ एवं कलाभूमि सांस्कृतिक केंद्र, उरई के संयुक्त तत्वावधान में नाद प्रवाह कार्यक्रम के अंतर्गत 15 दिवसीय कथक कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया तथा कार्यशाला के दौरान अर्जित ज्ञान एवं कौशल का परिचय दिया।राजकीय मेडिकल कॉलेज जालौन में चल रही कथक नृत्य कार्यशाला कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं कला प्रेमियों ने विद्यार्थियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रस्तुति की सराहना की। कार्यशाला की प्रशिक्षिका मशहूर कथक नृत्यांगना डॉ सुमिति श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय कलाओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ कला साधना करने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.