मुजफ्फर नगर, अक्टूबर 1 -- जानसठ। सरस्वती इंटर कॉलेज तथा स्वामी कल्याणदेव कन्या इंटर कॉलेज में एक बार फिर कथक नृत्यांगना अश्मिता आइच ने विद्यार्थियों को अपनी कला से अभिभूत किया । स्पिक मैके के मुजफ्फरनगर चैप्टर के प्रयासों से भारत की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत जनपद के उन स्कूलों में पहुंच रही है जो प्रायः वंचित रह जाते हैं । विख्यात गुरु पंडित राजेंद्र गंगानी व विदुषी रानी खानम की शिष्या अश्मिता आइच ने प्रस्तुति का शुभारंभ भगवान शिव की स्तुति एवं उनके उग्र तांडव स्वरूप के मनोहारी चित्रण से हुआ। शंकर अति प्रचंड नाचत, कर डमरू बाजे के माध्यम से भगवान शिव के रौद्र एवं ऊर्जस्वित तांडव भाव को कथक की गतियों, पद-संचालन एवं भावाभिव्यक्ति द्वारा साकार किया।तत्पश्चात् यह भी पढ़ें- स्वर लय उत्सव में भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुति प्रस्तुति को तीनताल (1...