बहराइच, मई 7 -- बहराइच, संवाददाता। भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से सरहद पार नेपाल के बांके जिला मुख्यालय नेपालगंज में बुधवार को एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय शास्त्रीय नृत्य 'कथक' की आकर्षक प्रस्तुति दी गई। भारतीय दूतावास के सौजन्य तथा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद , भारत सरकार के समन्वय में काठमांडू स्थित स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र की प्रस्तुति वाले इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संस्था नेपाल भारत मैत्री संघ, बांके के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम नेपालगंज स्थित होटल सिटी पैलेस में संपन्न हुआ। विभिन्न सामाजिक व्यक्तित्व, जनप्रतिनिधि तथा सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले लोगों की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। नेपालगंज उपमहानगरपालिका के प्रमुख प्रशांत बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.