प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति में गुरुवार को दस दिवसीय अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता का आगाज हुआ। समिति के सचिव अरुण कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार व सहायक निदेशक नवीन कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर के पूजन-अर्चन से हुआ तो समिति के विद्यार्थियों प्रार्थना जय जगदीश हरे व सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। समिति की शिक्षिका आरती सिंह के निर्देशन में छात्राओं ने कथक नृत्य की ऐसी सामूहिक प्रस्तुति की कि सभागार में उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर छात्राओं का स्वागत किया।प्रतियोगिता के पहले दिन बालिका वर्ग 'ब' और 'द' के विद्यार्थियों ने शहनाई वादन व गीत-भजन में अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रतियोगिता के दौरान दस दिनों तक देश के विभिन्न क्षेत्रों से आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.