प्रयागराज, फरवरी 8 -- उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से परेड ग्राउंड स्थित संस्कार भारती के पंडाल में चल रही सांस्कृतिक संध्या चलो मन गंगा यमुना तीर में रविवार को कथक की लयबद्ध प्रस्तुति हर किसी को आकर्षित करती रही। अनूप बनर्जी के निर्देशन में कलाकारों ने लय यात्रा की प्रस्तुति की। कथक की बंदिशें और घुंघरुओं संग तबले के बोलों की जुगलबंदी ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तराखंड की गीता सिराड़ी व साथियों ने छपेरी नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति की। संचालन मनोज कुमार ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.