लखनऊ, दिसम्बर 21 -- लखनऊ। राग प्रभात की ओर से कथक संरचनाओं के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह रहीं। कार्यक्रम में रिनी भारद्वाज ने कथक प्रस्तुति दी। नृत्यांगना ने कृष्ण भजन पर नृत्य के साथ प्रस्तुति का प्रारंभ किया। इसके अलावा उन्होंने ताल धमार की प्रस्तुति दी। जो कि पंडित बिन्दादीन महाराज द्वारा रचित रहीं। रिनी ने बाजे रे मुरलिया पर भाव पक्ष दर्शाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.