पटना, फरवरी 17 -- चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के परिसर में भारतीय शास्त्रीय संस्कृति पर आधारित एक सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। यह कार्यक्रम स्पिक मैके और विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक समिति की ओर से हुआ। कार्यक्रम में कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। घुंघरुओं की आवाज, तबले की थाप और हारमोनियम की मधुर धुन से पूरा सभागार भव्य और भावनात्मक माहौल में डूब गया। इस प्रस्तुति का नेतृत्व बनारस घराना के प्रसिद्ध कलाकार रुद्र शंकर मिश्रा ने किया। उनके सटीक कदम, तेज चक्कर और भावपूर्ण अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। तबले पर उदय शंकर मिश्रा और हारमोनियम पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राघवेंद्र ने बेहतरीन संगत देकर कार्यक्रम को और भी खास बना दिया। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने कार्यक्रम ...