वाराणसी, अप्रैल 26 -- वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से होने वाली साप्ताहिक वरुणा संध्या में शनिवार को कोलकाता के युवा कलाकार कौशिक माइति ने कथक नृत्य की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू उद्यान में हुए आयोजन में उन्होंने श्रीराधा के अंतर्मन के भावों को बेहद कोमलता के साथ जीवंत किया। गणेश वंदना से नृत्य का आरंभ कर झपताल और राग यमन पर आधारित तराना पेश किया। श्रीराम भजन पर नृत्य के बाद समापन शिव तांडव नृत्य से किया। कलाकारों का सम्मान सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता, छावनी परिषद के विभाग प्रमुख अजय सिंह ने किया। संचालन तनुज कुमार वर्मा और धन्यवाद ज्ञापन अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया। यह भी पढ़ें- मणिपुरी लोकनृत्य कलाकारों ने शनिवार को केएफआई राजघाट में अद्भुत प्रस्तुति दी। डॉ. सिनाम बसु सिंह...