गोरखपुर, जनवरी 31 -- गोरखपुर, निज संवाददाता अभियान थिएटर ग्रुप द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इस समापन अवसर पर कलाकारों ने दर्शकों के समक्ष कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रोली लाठ और श्रीनारायण पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद दोनों ने प्रशिक्षिका सोनिका सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यशाला के दौरान कलाकारों को कथक नृत्य का इतिहास, प्रमुख घरानों की विशेषताएं, भारतीय स्वर एवं ताल लिपि पद्धति, हस्तमुद्राएं, घुंघरू बांधने की विधि तथा कथक नर्तकों के पारंपरिक श्रृंगार की जानकारी भी दी गई। कार्यशाला की प्रशिक्षिका सोनिका सिंह एवं उनकी सहयोगी कृष्णा रहीं। तबले पर रामपाल यादव और हारमोनियम पर निखिल श्रीवास्तव ने संगत की। कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.