श्रीनगर, जुलाई 13 -- 14 से 18 जुलाई तक नगर क्षेत्र में कथक नृत्य की निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। कार्यशाला में प्रसिद्व कथक नृतक आशीष सिंह द्वारा विद्यार्थियों को कथक नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा प्रदान की जाएगी। कार्यशाला का आयोजन देहलचौरी स्थित शेमफोर्ड स्कूल व नगर क्षेत्र में किया जायेगा। सुबह व शाम दो सत्र में कार्यशाला आयोजित होगी, जिसमें कथक नृत्य में रुचि रखने वाले प्रतिभाग कर सकते हैं। कथक नृतक आशीष सिंह मूलतः वाराणसी के रहने वाले हैं और वर्तमान में वृंदावन धाम में निवास करते हुए अपनी कथक नृत्य की साधना कर रहे हैं। आशीष ने कथक नृत्य की प्रारंभिक शिक्षा पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज की शिष्या संगीता सिन्हा से प्राप्त की है। उन्होंने बताया कि आज के युवा पीढ़ी को अपनी भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से उत्तराखंड म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.