जौनपुर, मार्च 25 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। संस्था संस्कार भारती ने मंगलवार शाम को नगर के हनुमान गढ़ी सरकार श्री लक्ष्मी नारायण वाटिका परिसर में नव वर्षोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि अयोध्या धाम में विराजमान रामलाल के बाल स्वरूप का चित्रांकन करने वाले उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा एवं काशी प्रांत के सह महामंत्री सुनील कुमार सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में कथक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष रचित चौरसिया के नेतृत्व में हुआ।नव वर्ष कार्यक्रम प्रारंभ दीप प्रज्वलन, संस्कार भारती के ध्येय गीत एवं शंखनाद से किया गया। अध्यक्षता गीता जायसवाल ने किया। विशिष्ट नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी, मनोज अग्रहरि, विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के शशांक सिंह रहे। कार्यक्...