वाराणसी, जनवरी 1 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की ओर से आयोजित घाट संध्या में गुरुवार को कथक और भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां हुईं। अस्सी घाट पर पहले कोलकाता के कलाकारों ने कथक के कथ्य से परिचित कराया। इसके बाद बेंगलुरु की युवा कलाकार तेजस्विनी बालाजी भादुड़ी ने भरतनाट्यम किया। पं.बिशाल दत्ता एवं उनकी शिष्याओं ने शिवांत ताल में भगवान शिव को समर्पित प्रस्तुति से दर्शकों को आनंदित किया। इस प्रस्तुति में अरित्रित्ता श्याम चौधरी, इशिता मंडल, स्मरनिका राय ने सहयोग किया। इसके बाद तेजस्विनी बालाजी भादुड़ी ने भरतनाट्यम की भंगिताओं में भगवान शिव की दिव्यता का गुणगान किया। अंत में कलाकारों को प्रमाण पत्र विदुषी कावेरी भादुड़ी, अमल मुखोपाध्याय, विभास भादुड़ी ने प्रदान किया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ.रत्नेश वर्मा, संचालन सीमा केसरी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.