लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता विश्व नृत्य दिवस पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में नृत्य की मनोहरी छटाओं से सजे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने किया।कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति गुरु वंदना रही जिसे इलाक्षी राठौर द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके बाद भरतनाट्यम की प्रस्तुति शिव स्तुति रही। जिसमें कुशा अपूर्वा नारायण, नम्रता गौतम, खुशी मौर्य, श्वेता शुक्ला, शिंजिनी एवं अर्पिता राजपूत ने अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही अष्टपदी की भावपूर्ण प्रस्तुति सैयद शमशुर रहमान, दीप्ति सिंह, कीर्ति सिंह, दीपिका एवं गरिमा ने दी। पुष्पांजलि एवं जातिस्वरम की संयुक्त प्रस्तुति शैलेन्द्र कुमार, आस्था केशरी, सोनम अवस्थी, निर्मल भंडारी, काव्यांजलि पांडेय, अंजलि कुमारी, धृति पांडेय, भाव्या शंकर ...