कत्ल से पहले कैमरे बंद कराए, फिर घर में ताला डाल भागे कातिल
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गंगानगर कॉलोनी में ई-रिक्शा चालक आकाश कश्यप की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में मोर्चा संभाल लिया है। नामजद आरोपी पप्पू शुक्ला अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया है। पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। तनाव की स्थिति को देखते हुए रातभर पुलिस ने मोहल्ले में गश्त की। मृतक के घर के बाहर भी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। परिजनों ने मुख्य आरोपी पप्पू शुक्ला पर साजिश के तहत हमला कराने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शनिवार सुबह पप्पू ने आसपास के लोगों और युवकों को अपने साथ जुटाया और लाठी-डंडों से लैस होकर आकाश पर हमला किया गया। परिजनों का यह भी आरोप है कि वारदात से पहले गली में लगे कैमरों को बंद करा दिया गया था, त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.