चित्रकूट, जून 5 -- चित्रकूट। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से वार कर की गई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस की कई टीमें छानबीन में जुटी है। फिलहाल नामजद आरोपित से पूछताछ की जा रही है। युवक आधी रात जगने के बाद सुबह करीब चार बजे फिर घर से निकल गया था। घटना की जानकारी मिलने के बाद शंका के आधार पर पुलिस जब उसकी तलाश के लिए पहंुची तो घर से बाहर पाया। हालांकि गांव में कई तरह की चर्चाओं के बीच पुलिस हर बिंदु पर तहकीकात कर रही है। बुजुर्ग की हत्या के मामले में पड़ोसी युवक गुड्डू के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- आंगन में सो रहे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या गुड्डू पर बुजुर्ग की पौत्री से छेंडखानी करने का आरोप दो साल पहले वर्ष 2024 में लगा था। जिसमें उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज ह...