कत्ल का लाइव वीडियो बनाने वाला भी हत्यारे के बराबर दोषी, 2020 के करण हत्याकांड में दिल्ली कोर्ट
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- अपराध की दुनिया में टशन जमाने के लिए कत्ल का लाइव वीडियो बनाना एक अपराधी को काफी भारी पड़ा। अदालत ने उसे भी मुख्य शूटर के बराबर कठोरतम सजा सुनाई है। पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट ने वर्ष 2020 के चर्चित करण हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए मुख्य शूटर 36 वर्षीय शक्ति और वीडियो बनाने वाले उसके साथी 34 वर्षीय नीरज को पहले 17 साल के क्रमिक सश्रम कारावास और उसके बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यह भी पढ़ें- एक्सीडेंट में पैर गंवाने वाली महिला को मिलेगा 2.55 करोड़ का मुआवजा अभियोजन पक्ष के अनुसार, 28 जून 2020 को कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में करण का हत्या के इरादे से अपहरण किया गया। आरोपी उसे सुरेश कुमार शर्मा नामक व्यक्ति के दफ्तर में ले गए, जहां बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान नीरज ने हथियार के दम पर वहां मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.